प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

OBC छात्रों को बड़ी राहत

मप्र सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों का स्टाइपेंड बढ़कर ₹10,000

मध्य प्रदेश सरकार ने दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले OBC छात्रों के लिए स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹10,000 करने का निर्णय लिया है। पहले यह राशि मात्र ₹1,550 प्रति माह थी।

मप्र सरकार का बड़ा फैसला दिल्ली में पढ़ने वाले obc छात्रों का स्टाइपेंड बढ़कर ₹10000

फाइल फोटो |

भोपाल (एमपी)। मध्य प्रदेश सरकार ने दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ओबीसी छात्रों को मिलने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब दिल्ली में पढ़ाई करने वाले ओबीसी छात्रों को हर महीने ₹10,000 स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे। पहले यह राशि मात्र ₹1,550 प्रति माह थी। बढ़ी हुई यह सहायता राशि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

हर सल 150 छात्र का चयन

इस योजना के तहत हर साल 150 नए छात्रों का चयन किया जाएगा। इसमें 100 सीटें स्नातक (Undergraduate) और 50 सीटें स्नातकोत्तर (Postgraduate) पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित हैं। वर्तमान में लगभग 400 से 500 विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। जो छात्र पहले से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें कोर्स पूरा होने तक सहायता मिलती रहेगी। यह लाभ उन ओबीसी छात्रों को मिलेगा जो 'पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति' के पात्र हैं। जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए तक है।

कैबिनट के अन्य निर्णय

कैबिनेट बैठक में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बजट को मंजूरी दी गई है। रीवा श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में बेड क्षमता बढ़ाने और आधुनिक जांच मशीनें (Equipment) स्थापित करने के लिए ₹174.80 करोड़ मंजूर किए गए हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के विकास और सुविधाओं के लिए ₹79.16 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/irgc-navy-warns-us-of-surprise-strategy-if-tensions-escalate/180887

अमेरिका को IRGC की सख्त चेतावनी, तनाव बढ़ा तो 'सरप्राइज रणनीति' तैयार

Related to this topic: