मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य (शून्य) घोषित कर दिया है। यह फैसला विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया।
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य (शून्य) घोषित कर दिया है। यह फैसला विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। यह याचिका पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी छिपाई थी।
अब रामविलास रावत नए विधायक
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पाया कि चुनाव प्रक्रिया में तथ्यों को छिपाया गया और हलफनामे में पूरी जानकारी नहीं दी गई। अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया। अदालत के आदेश के बाद अब रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट का नया विधायक माना जाएगा। फैसले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में विजयपुर सीट को लेकर बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/firecracker-blast-injures-8-at-indore-ger-festival-near-cm-stage/148336
रंगपंचमी गेर में बड़ा हादसा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ धमाका, 8 लोग झुलसे