प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी शांभवी चौधरी

UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सांसद शांभवी चौधरी

समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी को UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर लोजपा (रामविलास) के जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने प्रसन्नता जताई।

unga में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सांसद शांभवी चौधरी

UNGA में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी शांभवी चौधरी |

समस्तीपुर: सांसद शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) के जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान के प्रति आभार जताया। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की ओर से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी को नामित किए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे समस्तीपुर जिले और पूरे बिहार के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय बताया। नीरज भारद्वाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद शांभवी चौधरी का चयन होना उनके नेतृत्व, कार्यक्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। इससे समस्तीपुर की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत होगी। 

सांसद शाम्भवी चौधरी की नियुक्ति पर समस्तीपुर में गर्व

उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद शाम्भवी चौधरी को मिली यह जिम्मेदारी समस्तीपुर के लोगों के लिए गौरव की बात है। उनके प्रतिनिधित्व से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज और देश की उपलब्धियों को मजबूती से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रवक्ता नीरज भारद्वाज ने विश्वास जताया कि सांसद शांभवी चौधरी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर सांसद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

ये भी पढ़ें- माता शाकंभरी देवी की ज्योत लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने मारी टक्कर, चार की मौत
 

Related to this topic: