प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में सांसद शमिक भट्टाचार्य बने..

पश्चिम बंगाल में सांसद समिक भट्टाचार्य बने BJP के प्रदेश अध्यक्ष

West bengal : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दो-तीन महीना पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा के नया राज्य कमिटी का गठन किया।

पश्चिम बंगाल में सांसद समिक भट्टाचार्य बने bjp के प्रदेश अध्यक्ष

पश्चिम बंगाल में सांसद शमिक भट्टाचार्य बने BJP के प्रदेश अध्यक्ष |

West bengal : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दो-तीन महीना पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा के नया राज्य कमिटी का गठन किया। सांसद शमिक भट्टाचार्य को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह, राजू बनर्जी, देबश्री चौधुरी, अग्निमित्रा पाल, दीपक बर्मन, जन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज टिग्गा, निशिथ प्रमाणिक, तापस राय, तनुजा तक्रवर्ती और प्रबल राहा उपाध्यक्ष बनाए गए। 

ज्योतिर्मय सिंह महतो, लाकेट चक्रवर्ती, सौमित्र खान, बापी गोस्वामी और अग्निहोत्री को महामंत्री बनाया गया है, जबकि शंकर घोष, दीपांजन गुहा, सोनाली मुर्मू, मनोज पांडे, अमलान भादुड़ी, महादेव सरकार, सखाराव सरकार, सिंटू सेनापति, सरबोरी मुखर्जी, मोहनम शर्मा, बिभा मजुमदार और संजय वर्मा को सचिव बनाया गया है।

प्रणय राय को कार्यालय सचिव, प्रत्युष मंडल को संयुक्त कार्यालय सचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 से 31 तक दिसंबर कोलकाता दौरा में थे और उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं से कभी एक साथ और कभी अलग-अलग बैठक की थी। उन्होंने कोलकाता के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बैठक की थी।

जानकारों के अनुसार, उनके कोलकाता दौरे के बाद पश्चिम बंगाल के प्रदेश पदाधिकारियों मे फेरबदल किए गए है। उन्होंने प्रदेश नेताओं की बैठक में कहा था कि दो महीने की नेताओं और विधायकों की गतिविधियों को देख कर ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार तय किए जाएंगे। प्रदेश भाजपा के नई राज्य कमेटी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

इस साल पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने लायक जीत नहीं हुई है। इस बार भाजपा को सरकार बनाने लायक जीत का भरोसा है। असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सत्ता हासिल करने की उसकी कोशिश है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-targeted-pm-modi-understand-the-difference-sir/103989

Related to this topic: