प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विद्यालय के ही तीन छात्रों ने घटना को दिया अंजाम

मध्य प्रदेश : स्कूल बस में घुसकर छात्रों से मारपीट, आधा दर्जन बच्चों ने थाने में की शिकायत

15 से 20 लोगों बस में अन्दर घुसकर हमारे साथ मारपीट की। ड्राइवर , महिला कंडक्टर और महिला टीचर ने बीच बचाव किया। मारपीट करने वाले जाते जाते मारने की धमकी दे गए।

मध्य प्रदेश  स्कूल बस में घुसकर छात्रों से मारपीट आधा दर्जन बच्चों ने थाने में की शिकायत

थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराते छात्र |

बैतूल। सांदीपनी सरकारी स्कूल की बस में आधा दर्जन छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया छात्र और पालक पुलिस थाने पहुंचे। आधा दर्जन छात्रों ने अपने पालकों के साथ आमला थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। लिखित आवेदन में छात्रों ने बताया कि हम सब छात्र सांदिपनि विद्यालय आमना में अध्ययन करते है। विधालय से बस सुविधा से ग्राम नरेरा से विद्यालय आते जाते है।

विद्यालय के ही तीन छात्रों ने घटना को दिया अंजाम

सभी बस क्रमांक 28 से अपने ग्राम वापस जा रहे थे। बस ग्राम रतेड़ा पहुंचने पर विद्यालय के ही तीन छात्रों और उनके साथियों ने जो रतेड़ा में पहले से खड़े थे। इन लोगों ने रतेडा में बस रुकवाई। 15 से 20 लोगों बस में अन्दर घुसकर हमारे साथ मारपीट की। ड्राइवर , महिला कंडक्टर और महिला टीचर ने बीच बचाव किया। मारपीट करने वाले जाते जाते मारने की धमकी दे गए।आगे इस प्रकार की घटना नहीं हो इस लिए पुलिस से उचित कारवाही की मांग छात्रों ने की है। इस मामले में उपनिरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि सांदीपनी स्कूल में मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। स्कूली बच्चों के बीच किसी विवाद के चलते उक्त घटना घटी है। स्कूली बच्चों को समझाइश देकर उनके बीच सुलह करवाई है। इनका कहना* स्कूली बच्चों की बीच विवाद और बाहरी लोगों द्वारा बस में मारपीट की घटना निंदनीय है। पालकों से थाने में शिकायत करने को कहा है। ऐसी घटना रोकने का प्रयास करेंगे। *धीरेन्द्र साहू बीइओ आमला।

इसे भी पढ़ेंः   2025 में साइबर ठगी का कहर, 1 लाख बुजुर्ग और 4.63 लाख महिलाओं ने की शिकायतें

Related to this topic: