अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर ने बताया कि 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि झगड़े के दौरान उसकी पत्नी ने उस पर गर्म पानी फेंक दिया था।
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हिंसक हो गया, जब महिला ने अपने पति पर उबलता पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गया। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना 27 जून की दोपहर को जिले के डबरा सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले पिछोर तिराहा इलाके में घटी। बीच-बचाव करने की कोशिश में पति के पिता भी झुलस गए।
महिला का आरोप, पति शराब के नशे में करता था मारपीट
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर ने बताया कि 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह कुशवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि झगड़े के दौरान उसकी पत्नी ने उस पर गर्म पानी फेंक दिया था। “यह मामला डबरा सिटी पुलिस स्टेशन से संबंधित है। उसने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और घटना वाले दिन महिला के परिवार वाले उन्हें समझाने आए थे। बातचीत के बाद वह घर पर ही थी। इसी बीच उसके पति नशे की हालत में घर आए और उस पर हमला कर दिया। उस समय दाल बनाने के लिए इंडक्शन स्टोव पर पानी गर्म हो रहा था। उसने उबलते पानी का बर्तन उठाया और पति पर डाल दिया, जिससे वह जल गया। उसकी कमर और पैर जल गए। इसके साथ ही, पास खड़े उसके पिता भी बीच-बचाव करने की कोशिश में जल गए।
मामला दर्ज कर जांच जारी
एएसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। महिला का आरोप है कि उसके पति को शराब की लत थी और वह नियमित रूप से उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करता था। घटना वाले दिन उस व्यक्ति ने फिर वही बात दोहराई और उनकी बहस हिंसा में तब्दील हो गई, जिसके बाद महिला ने उस पर उबलता पानी डाल दिया। (एएनआई)