प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर...

मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से हमला, 3 घायल; हिरासत में 17 वर्षीय किशोर

मुकुंदपुर में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से हमला हुआ। तीन पुलिसकर्मी घायल, 17 वर्षीय किशोर हिरासत में; मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज फरार। पढ़ें पूरी खबर।

मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से हमला 3 घायल हिरासत में 17 वर्षीय किशोर

Mukundpur Police Attack: 3 Cops Injured |

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में जब्त की गई एक मोटरसाइकिल के मालिक और उसके साथियों द्वारा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर ईंट-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है।

गश्त के दौरान हुई थी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब भलस्वा डेयरी थाने के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और राजेश जनता विहार (मुकुंदपुर) इलाके में गश्त पर थे। नियमित जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को बिना वैध दस्तावेजों के एक मोटरसाइकिल मिली, जिसे वे दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने ले आए थे। जब दोनों अधिकारी दोपहर करीब 3:30 बजे वापस बीट क्षेत्र में लौटे, तो मोटरसाइकिल मालिक और उसके परिजनों समेत लोगों के एक समूह ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए उन्हें घेर लिया।

मिर्च पाउडर और ईंट-डंडों से मारपीट

देखते ही देखते बहस हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और ईंट तथा डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस बीच, अपने साथियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टिनू पर भी हमला कर दिया गया। इस हिंसक झड़प में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें हेड कॉन्स्टेबल दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाकर चिकित्सीय उपचार दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

कुख्यात हिस्ट्री-शीटर की तलाश जारी

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी की पहचान इलाके के कुख्यात हिस्ट्री-शीटर सुनील उर्फ ​​पंकज के रूप में की है। अधिकारियों के मुताबिक, उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत दो मामलों समेत कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: उत्तरी दिल्ली में धारा 163 लागू, प्रदर्शन और पांच से अधिक लोगों के जमावड़े पर सख्त रोक

Related to this topic: