प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर

मुंगेर में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

मुंगेर के मधवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय बिंदेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुंगेर में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत

Munger Road Accident: Bike Hits Cyclist, Elderly Man Dies During Treatment |

मुंगेर (बिहार)। खड़गपुर-जमुई एनएच-333 पर मधवा गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार छोटी मंझगाय गांव निवासी बिंदेश्वर यादव (60) हवेली खड़गपुर बाजार से खरीदारी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। 

मधवा गांव के पास बाइक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

इसी दौरान मधवा गांव के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बिंदेश्वर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

वृद्ध की मौत से अस्पताल में मचा कोहराम, आवेदन के बाद होगी कार्रवाई

मौत की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत की सूचना मिली है। मामले में परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:    मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज से पहले अली फजल-दिव्येंदु देंगे खास दावत, कास्ट और परिवारों के लिए होगा गेट-टुगेदर

Related to this topic: