प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सन् 2009 में सजा काट रहा था, फिर हुआ फरार

14 साल से फरार हत्या का दोषी गिरफ्तार, ईद पर मां से मिलने आया था सागर

पुलिस ने अब्दुल जाहिद नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। साल 2009 के एक मर्डर केस में वह सजा काट रहा था।

14 साल से फरार हत्या का दोषी गिरफ्तार ईद पर मां से मिलने आया था सागर

Murder Convict Arrested After 14 Years on the Run |

सागर। पुलिस ने अब्दुल जाहिद नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। साल 2009 के एक मर्डर केस में वह सजा काट रहा था। आरोपी पिछले 14 सालों से पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। अब्दुल जाहिद को 2009 में हुए एक हत्याकांड के मामले में दोषी पाया गया था। 

राजस्थान में पहचान छुपकर रह रहा था

आरोपी जेल में अपनी सजा काट रहा था। नसजा के दौरान उसे जेल से पैरोल मिली थी। पैरोल खत्म होने के बाद उसे वापस जेल लौटना था, लेकिन वह वापस नहीं आया और फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी राजस्थान के जयपुर और अजमेर जैसे शहरों में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। 14 सालों तक उसने पुलिस की पकड़ से दूर रहने में कामयाबी हासिल की।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

कहते हैं कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, एक न एक दिन पकड़ा ही जाता है। अब्दुल जाहिद ईद के मौके पर अपनी मां से मिलने चोरी-छिपे सागर आया था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई, जिसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। 14 साल पुराने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब आरोपी को पुनः जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/salkanpur-vijayasan-devi-temple-a-spiritual-hilltop-destination/150644

हजार फीट ऊंचाई पर विराजती हैं माता रानी, नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Related to this topic: