प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हिंदू बालिका के साथ मुस्लिम युवक संपर्क क्रांति..

हिंदू बालिका के साथ मुस्लिम युवक संपर्क क्रांति में सफर करते पकड़ा गया

रतलाम। यहां रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सूचना पर...

हिंदू बालिका के साथ मुस्लिम युवक संपर्क क्रांति में सफर करते पकड़ा गया

हिंदू बालिका के साथ मुस्लिम युवक संपर्क क्रांति में सफर करते पकड़ा गया |

रतलाम। यहां रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सूचना पर एक मुस्लिम युवक और मिजोरम की एक हिंदू बालिका को जीआरपी और आरपीएफ ने पूछताछ के लिए रोका। दोनों के केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा करने की जानकारी सामने आई थी।

बहलाकर ले जाने की सूचना पर हंगामा

बताया जा रहा है कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक युवक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने युवक और बालिका को ट्रेन से उतारकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस कर रही है मामले में पूछताछ

पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। बालिका की उम्र, यात्रा का उद्देश्य और परिजनों की जानकारी की पुष्टि की जा रही है। साथ ही संबंधित राज्यों की पुलिस और बालिका के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

स्टेशन पर तनावपूर्ण हुआ माहौल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष पर आरोप तय नहीं किए गए हैं। मामले को कानून के अनुसार और संवेदनशीलता के साथ जांचा जा रहा है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: