प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यौन शोषण के आरोप में पिटाई, तीन हिरासत में

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में युवक की पिटाई, तीन हिरासत में; VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की मंदिर परिसर में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में युवक की पिटाई तीन हिरासत में video वायरल

Muzaffarnagar: Youth beaten over sexual abuse allegations, three detained |

मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक की मंदिर परिसर में पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक पर मोहल्ले की एक नाबालिग युवती के यौन शोषण का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मंदिर में साफ-सफाई का काम करता था युवक

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित माता के मंदिर का है। बताया गया कि सत्येंद्र नाम का युवक मंदिर में साफ-सफाई का काम करता था। आरोप है कि वह मोहल्ले की एक नाबालिग युवती का यौन शोषण करता था। सोमवार को जब युवती के परिजनों और मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो कुछ लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए। इसके बाद युवक की पिटाई कर दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने युवक की पिटाई के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मारपीट में शामिल बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि 112 के माध्यम से कोतवाली नगर पुलिस को गौशाला रोड पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर में मिले शव; गांव में दहशत

Related to this topic: