मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में 40 वर्षीय प्रवीण की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। रतनपुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। रायपुर नंगली निवासी 40 वर्षीय प्रवीण को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
रास्ते में घेरकर मारी गोली
बताया जा रहा है कि प्रवीण रायपुर नंगली की ओर जा रहा था, इसी दौरान माथाडी-अंबरपुर मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मौके पर मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल के पास से एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।रतनपुरी थाना क्षेत्र के माथाडी-अंबरपुर मार्ग पर हुई हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें: यूपी के विकास की गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई दे रही: पीयूष गोयल