प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नबीनगर में सात अभियुक्त गिरफ्तार

नबीनगर पुलिस ने सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

औरंगाबाद के नबीनगर में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, चोरी, दंगा और महिला के साथ अभद्रता के प्रयास समेत कई आरोपों में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

नबीनगर पुलिस ने सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

गिरफ्तार सातो आरोपी |

औरंगाबाद (बिहार)। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा फरार अपराध कर्मियों की धर पकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देर शाम सात अभियुक्तों को नबीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने घर में घुसकर मारपीट के साथ-साथ तोड़-फोड़, चोरी, दंगा करने और जान से मारने की धमकी देने तथा महिला पर आपराधिक बल व लज्जा भंग करने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

एक नाबालिग अभियुक्त को निरुद्ध किया गया

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थानांतर्गत सोनवर्षा गांव प्रियांशु कुमार एवं पवन कुमार दोनों पिता विनोद सिंह, अनिरुद्ध कुमार एवं अरुण कुमार सिंह दोनों पिता सकल सिंह, उमेश सिंह पिता स्व. गणेश सिंह, सत्यनारायण सिंह पिता स्व. भोला सिंह एवं बजरंगी कुमार पिता स्व. धनेश सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें दो बालिग अभियुक्तों को जेल भेजा गया तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।

महिला पर आपराधिक बल व लज्जा भंग करने का प्रयास

इसके बावजूद अभियुक्तों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़-फोड़, चोरी, दंगा और जान से मारने की धमकी देने तथा महिला पर आपराधिक बल व लज्जा भंग करने का प्रयास किया। कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस जद में जो पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः कुमारस्वामी का आरोप: डीके शिवकुमार और प्रियांक खड़गे मुझे स्टिंग ऑपरेशन केस में फंसाने की साज़िश कर रहे हैं

Related to this topic: