प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NTA हेल्पलाइन में शिकायत के बाद किया गया सुधार

NEET UG 2026 री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी से नागपुर में बदला गया

NEET री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी से बदलकर वापस नागपुर कर दिया गया है। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने पुष्टि की कि तकनीकी गलती को सुधार लिया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

neet ug 2026 री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी से नागपुर में बदला गया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर अभिषेक सिंह | (फाइल फोटो/ANI)

नागपुर (महाराष्ट्र): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने शनिवार को अहम बयान जारी किया है। उन्होंने साफ किया कि NEET UG 2026 की री-एग्जाम के लिए नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का मामला पूरी तरह सुलझा लिया गया है।

मामला सुलझा लिया गया है- अभिषेक सिंह 

अभिषेक सिंह ने बताया कि ''मामला सुलझा लिया गया है। छात्र को उसके गृह नगर नागपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।'' यह बयान उन खबरों के बाद आया, जिनमें बताया गया था कि गलती से एक छात्र को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए विदेशी केंद्र दिया गया था।

छात्र का मूल परीक्षा केंद्र नागपुर के सरस्वती विद्यालय था

यह घटना मेडिकल प्रवेश परीक्षा से एक दिन पहले सामने आई, जिसने छात्र और उसके परिवार को चिंतित कर दिया था। छात्र का मूल परीक्षा केंद्र नागपुर के सरस्वती विद्यालय में था, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा का समय बदलने पर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर पता चला कि केंद्र अबू धाबी के भारतीय स्कूल में बदल दिया गया है।

बच्चे को विदेश भेजने में सक्षम नहीं, पासपोर्ट भी नहीं- छात का पिता

छात्र के परिवार ने बताया कि आवेदन करते समय छात्र ने अपनी पहली पसंद नागपुर ही चुनी थी, उसके बाद वर्धा और भंडारा। हालांकि, विदेश में परीक्षा केंद्र के नाम को देखकर वे हैरान रह गए। छात्र के पिता मोहम्मद तालिब ने कहा कि ''हम अपने बच्चे को विदेश परीक्षा देने भेजने में सक्षम नहीं हैं, पासपोर्ट भी नहीं है और यात्रा की व्यवस्था के लिए समय भी नहीं बचा।''

NTA हेल्पलाइन में शिकायत के बाद एडमिट कार्ड में सुधार

परिवार ने NTA हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई, जहां गलती स्वीकार की गई और आश्वासन दिया गया कि सत्यापन के बाद एडमिट कार्ड में सुधार किया जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ अनीस अहमद ने इस गलती की कड़ी आलोचना की और NTA से अनुरोध किया कि वे तुरंत इस समस्या को ठीक करके छात्र को नागपुर या उसके पास के किसी केंद्र में स्थानांतरित करें।

एजेंसी की विश्वसनीयता पर उठे सवाल 

यह घटना NTA के परीक्षा प्रबंधन की चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच के बीच आई है, जिससे एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। वहीं, NTA ने आश्वासन दिया है कि NEET-UG 2026 की री-एग्जाम को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि ऐसी गलतियों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा खुलासा, चंपत राय की निष्ठा पर संदेह नहीं

यह भी पढ़ें: 'खान सर' को बड़ी राहत, कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक

यह भी पढ़ें: नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें: NEET एडमिट कार्ड की बड़ी चूक से मचा हड़कंप, नागपुर के छात्र का दुबई परीक्षा केंद्र!

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान के विरोध में हिंदुओं ने निकाला मशाल जुलूस

 

Related to this topic: