प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नंदीग्राम मे भतीजों की राजनीति हुई दिलचस्प

नंदीग्राम का नया रण: ममता और शुभेंदु के भतीजे नंदीग्राम की जमीन पर आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में दो भतीजों के बीच चली राजनीति दिलचस्प हो गई है।

नंदीग्राम का नया रण ममता और शुभेंदु के भतीजे नंदीग्राम की जमीन पर आमने-सामने

फाइल फोटो |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में दो भतीजों के बीच चली राजनीति दिलचस्प हो गई है। एक तरफ हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी और दूसरी तरफ हैं नंदीग्राम के भाजपा विधायक व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के भतीजे देवजीत अधिकारी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस क्षेत्र में टीएमसी की स्थिति मजबूत करने बाबत अभिषेक ने गुरुवार से इस महीने के अंत तक के लिए सेवाश्रय शिविर लगवाया है तो दूसरी तरफ देवजीत अधिकारी घर-घर जाकर लोगों का हालचाल लेने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का अभियान चला रखा है।

सांसद अभिषेक बनर्जी ने कराया सेवाश्रय शिविर का उद्घाटन

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी देखरेख में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता आदोलन के शहीदों के परिवार के लोगों से सेवाश्रय शिविर का उद्घाटन कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार और टीएमसी लोगों के दुखदर्द में साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार की ओर प्रकाशित उन्नयनेर पांचाली (सरकार कि रिपोर्ट कार्ड) का वितरयम किया और केंद्र सरकार व भाजपा की आलोचना की।

भाजपा नेता देवजीत अधिकारीन ने की जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

भाजपा नेता देवजीत अधिकारीन ने मकर संक्रांति के मौके पर पूजा अर्चना कर हर घर के लोगों से मुलाकात करने के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वे जहां भी जा रहे हैं, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के तर्ज पर ही इस बार विधनसभा चुनाव में राज्य सरकार को बदल देने की जरूरत बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/jitu-patwari-slams-bjp-over-demolition-of-manikarnika-ghat/105031

मणिकर्णिका घाट पर 'विनाश लीला' या 'पुनर्विकास'? जीतू पटवारी के आरोपों पर प्रशासन की सफाई

Related to this topic: