नर्मदापुरम। मप्र के नर्मदापुरम संभाग से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।
नर्मदापुरम। मप्र के नर्मदापुरम संभाग से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र, मोहासा (फेज-वन) में अवैध उत्खनन के जरिए करीब 1.83 करोड़ रुपये की मिट्टी चोरी कर ली गई। घटना के ढाई महीने बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
यह है पूरा मामला
दिसंबर के मध्य में मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की जानकारी सामने आई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बिना किसी अनुमति के हजारों घनमीटर मिट्टी खोदकर गायब कर दी गई है। सरकारी संपत्ति की इस खुलेआम लूट ने विभाग के सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला 18 दिसंबर को उजागर हुआ।
प्रशासनिक सुस्ती और लापरवाही
मामले उजागर हुए ढाई महीने (करीब 75 दिन) से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई की फाइलों पर धूल जमी हुई है। अधिकारियों को इतनी बड़ी चोरी की भनक तक नहीं लगी, जो मिलीभगत या बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है। शुरुआती शोर-शराबे के बाद अब कार्रवाई पूरी तरह ठंडी पड़ गई है।
मामले को दबाने की कोशिश
अभी तक न तो दोषियों की पहचान कर कोई FIR दर्ज की गई है और न ही किसी अधिकारी की जवाबदेही तय हुई है। करोड़ों की सरकारी संपत्ति (मिट्टी) की इस चोरी ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि रसूखदारों को बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े: परिजनों का हंगामा, एंबुलेंस कर्मियों पर केस
https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-leader-hanumant-singh-thakur-dies-after-alleged-ambulance-negligence/147276