प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

हाईवा से कुचलकर हत्या के में 8 आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर में 5 मौतों का खुलासा, हाईवा से कुचलकर हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर में पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 फरार हैं।

नरसिंहपुर में 5 मौतों का खुलासा हाईवा से कुचलकर हत्या के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur Murder Case: 8 Arrested in Planned Hiva Collision Deaths |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर जिले के सुआतला क्षेत्र में हाथीनाला वॉटरफॉल के पास विगत कुछ दिनों पहले पांच लोगों की हाईवा वाहन कि चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसके मामले में पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 3 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं । 

सड़क हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या का मामला निकला

जानकारी अनुसार बताया गया है कि 5 लोगों की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों ने करीब एक माह पहले से पूरी योजना बनाई थी और युवकों की लगातार रेकी की जा रही थी।

मारपीट के बाद हाईवा से वारदात को दिया गया अंजाम

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन शाम करीब 5 से 6 बजे हाथीनाला क्षेत्र में आरोपियों और मृतकों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद रात करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर साजिश के तहत दो हाईवा वाहनों की मदद से युवकों को निशाना बनाया गया। घटनास्थल से टाटा कंपनी के ट्रक का एक पार्ट भी बरामद हुआ, जिससे जांच को अहम सुराग मिला।

पुराने विवाद और रेत कारोबार की रंजिश से जुड़ी जांच

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी आनंद राजपूत और राजेंद्र लोधी के बीच पुराने विवाद, अवैध रेत कारोबार तथा आपराधिक गतिविधियों को लेकर रंजिश थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को निगरानी के लिए तैनात किया था और दो हाईवा वाहनों के जरिए वारदात को अंजाम दिया गया।

डॉक्टर और मृतक के विवाद से जुड़ा साजिश का एंगल

जांच में यह भी सामने आया कि डॉक्टर अमित खरे और मृतक राजेंद्र लोधी के बीच पैसों और कथित एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) को लेकर विवाद था। आरोप है कि राजेंद्र लोधी डॉक्टर को ब्लैकमेल करता था। इसी विवाद के बाद डॉक्टर ने आनंद राजपूत से संपर्क किया और साजिश आकार लेने लगी।

आठ आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में राजा पटेल, अनुज ठाकुर, आनंद लोधी, भारत सिंह, अनिल पटेल, अरविंद्र लोधी, नरेंद्र सिंह और डॉक्टर अमित खरे को गिरफ्तार किया है। वहीं अनिल, ऋतुराज और प्रीतम फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें:   राजनांदगांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 32 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: