Chhattisgarh : रायपुर/गढ़चिरौली। नक्सलियों ने राज्य सरकार से सरेंडर करने की इच्छा जताई है। पहले उन्होंने फरवरी तक विचार के लिए समय मांगा।
Chhattisgarh : रायपुर/गढ़चिरौली। नक्सलियों ने राज्य सरकार से सरेंडर करने की इच्छा जताई है। पहले उन्होंने फरवरी तक विचार के लिए समय मांगा। नये साल में 1 जनवरी को बड़े पैमाने पर नक्सलियों को सरेंडर करने की उम्मीद है। इस बीच, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने सरकार से 15 फरवरी 2026 तक संघर्ष को अस्थायी रुप से रोकने के लिए समय मांगा था।
उधर, महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की नक्सल विशेष क्षेत्रीय समिति ने हथियार डालने और सरकारी पुनर्वास नीति को स्वीकारने के लिए 1 जनवरी 2026 की तारीख को प्रस्तावित किया है। इधर, एमएमसी के प्रवक्ता अनंत ने गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी किया है।
पार्टी टुकड़ों में सामूहिक रूप से हथियार डालने को तैयार है
इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहा गया कि पार्टी टुकड़ों में समर्पण की बजाए सामूहिक रूप से हथियार डालने को तैयार है।
एमएमसी ने यह भी अनुरोध किया कि प्रस्तावित तिथि तक सुरक्षा बल गिरफ्तारियों और मुठभेड़ सहित सभी अभियान रोक दे। महाराष्ट्र औऱ मप्र सरकार के साथ संवाद की इच्छा भी जाहिर की। साथ ही कहा कि महराष्ट्र और मप्र सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/akhilesh-yadav-said-in-the-press-conference-sir-well-thought-out-conspiracy/99283