प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

1:30 बजे के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं

नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी

नीट पुनर्परीक्षा को लेकर NTA ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी परीक्षा से बाहर हो सकते हैं। ड्रेस कोड और जरूरी निर्देश यहां पढ़ें...

नीट पुनर्परीक्षा में नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर होंगे नीट अभ्यर्थी

(फाइल फोटो) | ANI

देहरादून: अगर आप नीट की तैयारी कर रहे हैं और पुनर्परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट पुनर्परीक्षा की तारीख और नियमों को लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

1:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं 

इस बार नीट पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में होगा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश केवल 1 बजकर 30 मिनट तक ही मिलेगा। 1:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एनटीए ने जारी किए जरूरी निर्देश 

  • पारदर्शी पानी की बोतल और पारदर्शी प्लास्टिक पाउच (विशेषकर बारिश में एडमिट कार्ड की सुरक्षा के लिए) ले जाने की अनुमति
  • धार्मिक आस्था से जुड़े परिधान (जैसे-पगड़ी, हिजाब या अन्य धार्मिक वस्त्र) पहनना संभव, लेकिन इसके लिए अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले पहुंचना होगा
  • हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह, ताकि सुरक्षा जांच में आसानी हो
  • चप्पल या कम ऊंचाई वाले फुटवियर पहनें, क्योंकि हाई हील या भारी जूते पहनने वालों को अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, संचार उपकरण या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक
  • धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज प्रतिबंधित
  • विशेष रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 65 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, इसलिए उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।

एनटीए ने दी चेतावनी

एनटीए ने चेतावनी दी है कि किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है। इसलिए, सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दें।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा खुलासा, चंपत राय की निष्ठा पर संदेह नहीं

यह भी पढ़ें: 'खान सर' को बड़ी राहत, कोचिंग फायरिंग मामले में कठोर कार्रवाई पर रोक

यह भी पढ़ें: NEET एडमिट कार्ड की बड़ी चूक से मचा हड़कंप, नागपुर के छात्र का दुबई परीक्षा केंद्र!

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी से नागपुर में बदला गया

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान के विरोध में हिंदुओं ने निकाला मशाल जुलूस

 

 

 

Related to this topic: