प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

4 महीने इलाज के बाद FIR दर्ज...

उधार दिए पैसे वापस मांगने पर पड़ोसी महिला ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 4 महीने इलाज के बाद FIR दर्ज

ग्वालियर। शहर में एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपने ही दिए हुए...

उधार दिए पैसे वापस मांगने पर पड़ोसी महिला ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया 4 महीने इलाज के बाद fir दर्ज

उधार दिए पैसे वापस मांगने पर पड़ोसी महिला ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, 4 महीने इलाज के बाद FIR दर्ज |

ग्वालियर। शहर में एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपने ही दिए हुए उधार पैसे वापस मांगना इतना भारी पड़ गया कि आरोपी महिला ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। करीब 4 महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ने और ठीक होने के बाद, अब पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह है पूरा मामला

​यह खौफनाक घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह वारदात इसी साल 20 जनवरी 2026 को हुई थी। पीड़ित युवक ने अपनी एक पड़ोसी महिला को कुछ रुपये उधार दिए थे। जब उसने महिला से अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपी महिला ने गुस्से में आकर युवक के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और माचिस मारकर उसे आग के हवाले कर दिया।

​4 माह चला अस्पताल में इलाज

​आग की लपटों में घिरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लंबे समय तक उसका इलाज चला। लगभग 4 महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने और रिकवर होने के बाद युवक बहोड़ापुर थाने पहुंचा।

​पुलिस ने महिला पर दर्द किया जानलेवा हमला करने का मामला 

​युवक के चेहरे और शरीर पर झुलसने के गहरे निशान साफ देखे जा सकते हैं। पीड़ित के बयान के आधार पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जानलेवा हमले और अन्य संबंधित धाराओं में मामला (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी महिला की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/karnataka-dk-shivakumar-meets-governor/209642

Related to this topic: