प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद यूपी अलर्ट

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद यूपी अलर्ट, महाराजगंज और कुशीनगर में बढ़ाई गई सतर्कता

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बाद यूपी के महराजगंज और कुशीनगर में हाई अलर्ट जारी। सीएम योगी ने दिए निर्देश, गंडक-नारायणी के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद यूपी अलर्ट महाराजगंज और कुशीनगर में बढ़ाई गई सतर्कता

File Photo |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती महाराजगंज और कुशीनगर जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई क्षति को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए महाराजगंज और कुशीनगर में स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गंडक-नारायणी के जलस्तर पर नजर

नेपाल में बाढ़ के प्रभाव से महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक एवं नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को नदियों के जलस्तर पर नजर रखते हुए पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा है कि नेपाल में आई बाढ़ से हुई क्षति अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल रहने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: आंधी-बारिश में भी यूपी में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने की कवायद, फॉल्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Related to this topic: