प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रील देखते नेटवर्क बंद हुआ, महिला ने उठाया कदम

रील देखते समय नेटवर्क हुआ बंद, गुस्से में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया में रील देखने के दौरान नेटवर्क बंद होने से नाराज 52 वर्षीय महिला ने जहर खाकर कथित तौर पर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 रील देखते समय नेटवर्क हुआ बंद गुस्से में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Network Cut While Watching Reels, Woman Takes Drastic Step |

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया में रील देखने के दौरान नेटवर्क बंद होने से नाराज 52 वर्षीय महिला ने जहर खाकर कथित तौर पर जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोरबा के केराकछार गांव की घटना

अधिकारियों ने बताया कि जिले के करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत केराकछार गांव में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की दोपहर मंगलो बाई सारथी अपने घर में मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया में रील देख रही थी। इस दौरान मोबाइल का नेटवर्क बार-बार बंद होने लगा और महिला को रील देखने में परेशानी होने लगी तब उसने गुस्से में मोबाइल को जमीन पर पटक दिया।

मोबाइल टूटने के बाद पी लिया कीटनाशक

अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल के क्षतिग्रस्त होने के बाद भी मंगलो बाई का गुस्सा शांत नहीं हुआ और कुछ समय बाद उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।

बेटी ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

उन्होंने बताया कि जब महिला की तबीयत बिगड़ी और दर्द से तड़पने लगी, तब घर में मौजूद उसकी 17 वर्षीय बेटी ने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजन महिला को करतला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंगलो बाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा भेज दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई।

परिवार में पति और तीन बच्चे

अधिकारियों ने बताया कि मंगलो बाई के परिवार में पति प्रेमलाल सारथी और तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 24 वर्ष का है और अपनी पत्नी के साथ कोरबा शहर में रहता है। करतला स्थित घर में मंगलो बाई के साथ पति प्रेमलाल, 22 वर्षीय पुत्र और 17 वर्षीय पुत्री रहती थी। घटना के दौरान बेटी ने ही मां को गंभीर हालत में देखा था।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़: रपटा पुल पार करते समय नदी में गिरी बाइक, तेज बहाव में बहे तीन युवक

Related to this topic: