प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में गड्ढे में लावारिस मिला नवजात

बहराइच में गड्ढे में लावारिस मिला नवजात, CWC ने अस्पताल में कराया भर्ती

बहराइच में रविवार सुबह घर के पास बने गड्ढे में एक नवजात बालक लावारिस हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर बाल कल्याण समिति को जानकारी दी।

बहराइच में गड्ढे में लावारिस मिला नवजात cwc ने अस्पताल में कराया भर्ती

बहराइच में गड्ढे में लावारिस मिला नवजात |

बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के पास बने गड्ढे में एक नवजात बालक लावारिस हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर बाल कल्याण समिति (CWC) को मामले की जानकारी दी।

गोबर के पास मिले नवजात की बिगड़ी हालत

जालिमनगर चौकी प्रभारी बीपी गौड़ ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव को दी। अध्यक्ष के निर्देश पर नवजात को एंबुलेंस से दोपहर करीब 2 बजे महर्षि बालार्क चिकित्सालय के चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचकर CWC अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने नवजात की हालत का जायजा लिया। बताया गया कि गोबर के पास पड़े रहने के कारण बच्चे के शरीर पर लाल दाने हो गए हैं। उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला चिकित्सक को नवजात की आवश्यक जांच कराने और तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

CWC ने नवजात की विशेष निगरानी के दिए निर्देश

CWC अध्यक्ष ने चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी मनीष यादव और अर्जुन प्रसाद को नवजात की विशेष देखरेख के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। सतीश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी बच्चे की देखभाल करने में सक्षम नहीं है, तो उसे लावारिस हालत में छोड़ने के बजाय बाल कल्याण समिति या संबंधित प्रशासन को सूचना दें। ऐसे बच्चों को सुरक्षित और गोपनीय तरीके से संरक्षण दिलाने की व्यवस्था है। फिलहाल नवजात को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस और बाल कल्याण समिति पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। 

ये भी पढ़ें- मैहर में तेज रफ्तार पिकअप हाईवे पर पलटी, घायल चालक को छोड़ टमाटर उठाने लगे लोग
 

Related to this topic: