निवाड़ी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित निवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
निवाड़ी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित निवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवती की उसकी शादी से महज कुछ दिन पहले गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर एक युवक का शव भी फंदे से लटका मिला है।
मृतका मप्र की रहने वाली थी
यह मामला सेंदरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूछा की पहाड़ी ढीमरपुरा का है, जो एमपी-यूपी बॉर्डर के पास स्थित है। मृतका मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिनों में उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही धारदार हथियार से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की जगह से लगभग 100 मीटर दूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली।
पुलिस की शुरुआती जांच जारी
पुलिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग या आपसी रंजिश का हो सकता है। शक जताया जा रहा है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
यह भी पढ़े: राजदूत मोहम्मद फथाली ने जताया आभार
https://www.primenewsnetwork.in/india/india-sends-second-medical-aid-shipment-to-iran/156839