प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नितिन नवीन का ममता बनर्जी पर तीखा वार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता में नितिन नवीन बोले—बंगाल में नमाज की आजादी है, लेकिन पूजा व पंडाल के लिए कोर्ट की अनुमति लेनी पड़ती है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Political controversy India |

कोलकाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार से राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नमाज अदा करने की पूरी आजादी है लेकिन पूजा करने और पंडाल बनाने के लिए कोर्ट से मंजूरी लेनी पड़ती है। थाने-पुलिस से अनुमति नहीं मिलने पर कोर्ट जाना पड़ता है।

धार्मिक मामलों में असमानता का आरोप

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है। लेकिन कुछ लोग यहां की संस्कृति को नुकसान कर रहे हैं। उनका इशारा टीएमसी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर था। राज्य में धार्मिक मामलों में असमानता और भेदभाव दिखता है।

तुष्टीकरण की राजनीति पर निशाना

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा कि वे तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। उनकी इस राजनीति के कारण सामाजिक समस्याएं खड़ी हो गई हैं। सांप्रदायिक टकराव की स्थिति बन रही है।

यह भी पढ़े: 'संशोधित उड़ान' योजना से बदलेगी छोटे शहरों की सूरत

https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-approves-modified-udan-28840-crore-for-10-years/151693

Related to this topic: