प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नित्यानंद राय ने ममता के आरोप खारिज किए

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोप को निराधार बताया

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने ममता बनर्जी के आरोप को खारिज किया कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल और बिहार के छह जिलों को केंद्र शासित क्षेत्र बनाएगी।

बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोप को निराधार बताया

Central Government |

कोलकाता। बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल और बिहार के छह जिलों को मिलाकर केंद्र शासित क्षेत्र बनाने की साजिश कर रही है।

पप्पू यादव ने भी लगाए थे आरोप

बिहार के निर्दलीय सांसद Rajesh Ranjan उर्फ पप्पू यादव ने भी केंद्र सरकार पर यही आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर दी सफाई

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने सोशल मीडिया पर कहा कि पश्चिम बंगाल और बिहार के छह जिलों को मिलाकर केंद्र शासित क्षेत्र बनाने की केंद्र सरकार की कोई ऐसी योजना नहीं है।

आरोपों को बताया पूरी तरह निराधार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का यह आरोप पूरी तरह निराधार है।

यह भी पढ़े: मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को घेरा

https://www.primenewsnetwork.in/state/mithun-chakraborty-targets-mamata-banerjee/147894

Related to this topic: