प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में बूथों संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं

पश्चिम बंगाल में नहीं बढ़ेंगे बूथ, 67 लाख नाम हटने के बाद फैसला

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि विधानसभा चुनाव में बूथों की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल जितने बूथ हैं, वे पर्याप्त है।

पश्चिम बंगाल में नहीं बढ़ेंगे बूथ 67 लाख नाम हटने के बाद फैसला

No Need to Increase Polling Booths in West Bengal |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि विधानसभा चुनाव में बूथों की संख्या बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल जितने बूथ हैं, वे पर्याप्त है। एसआईआर में 67 लाख वोटरों को नाम हटने से अब बूथों की संख्या बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है।

1200 वोटरों पर होगी एक बूथ की व्यवस्था

चुनाव आयोग ने तय किया है कि 1200 वोटरों पर एक बूथ की व्यवस्था होगी। इस हिसाब से 14 हजार अतिरिक्त बूथ की जरूरत होगी। फिलहाल 80 हजार 681 बूथ हैं। लेकिन 67 लाख वोटरों के नाम हटने की वजह से अतिरिक्त बूथों की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल 80 हजार 681 बूथ हैं और इतने से ही काम चल जाएगा।

बहुमंजिली इमारतों में बूथ का प्रस्ताव

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि चुनाव आयोग के पास कोलकाता समेत छह जिलों के उन बहुमंजिली मकानों की सूची भेजी गई है जिनमें तीन 100 से अधिक वोटर रहते हैं और वहां बूथ बनाए जा सकते हैं। ऐसे बूथों की संख्या करीब 57 होगी। इस बारे में चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/court-denies-bail-in-sihora-communal-violence-case/145976

सिहोरा सांप्रदायिक हिंसा मामले में कोर्ट सख्त, आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Related to this topic: