प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली में छत गिरने से पति-पत्नी की मौत

दिल्ली के उस्मानपुर में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से पति-पत्नी की मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मलबे से दोनों को बाहर निकाला।

दिल्ली के उस्मानपुर में दर्दनाक हादसा छत गिरने से पति-पत्नी की मौत

Building Collapse Husband Wife Death |

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी की दुखद मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिंकू (32) और उनकी पत्नी उर्मिला (30) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कल देर रात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर जिले के गोंडा क्षेत्र में स्थित जेपी नगर (जयप्रकाश नगर) में हुई। अचानक छत गिरने से दंपति मलबे के ढेर के नीचे दब गए।

स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मियों ने निकाला मलबे से बाहर

घटना के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ थाना अधिकारी (एसटीओ) सुनील सागर ने बताया कि स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे से पीड़ितों को बाहर निकाला। एसटीओ सुनील सागर ने कहा, दो व्यक्ति, पति-पत्नी, टिंकू (32) और उर्मिला (30), मलबे के नीचे दब गए थे। 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

इसके साथ ही बताया कि, मृतकों के शवों को जनता और पुलिस ने बाहर निकाला और तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इमारत के ढहने के कारणों के बारे में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- उमरिया में 18 वर्षीय युवती का पेड़ से लटका मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
 

Related to this topic: