प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरिद्वार का शातिर एटीएम फ्रॉड...

हरिद्वार का शातिर एटीएम फ्रॉड आरोपी सहारनपुर में गिरफ्तार, अवैध चरस और 7 एटीएम कार्ड बरामद

सहारनपुर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

हरिद्वार का शातिर एटीएम फ्रॉड आरोपी सहारनपुर में गिरफ्तार अवैध चरस और 7 एटीएम कार्ड बरामद

Notorious ATM Fraudster Arrested in Saharanpur with Contraband |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 7 एटीएम कार्ड, 209.03 ग्राम अवैध चरस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

आरोपी पर धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट में केस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम खानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रभात सिनेमा के पीछे से उसे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पिन देखकर और प्लास्टिक पट्टी लगाकर होती थी ठगी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह एटीएम पर आने वाले लोगों को बातचीत में उलझाकर उनका पिन देख लेता था और मौका मिलते ही उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। इसके बाद दूसरे एटीएम से खाते से नकदी निकाल लेता था। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह कई एटीएम मशीनों में नकदी निकलने वाली जगह पर प्लास्टिक की पट्टी फंसा देता था, जिससे ग्राहकों का पैसा मशीन में अटक जाता था। ग्राहक के वहां से चले जाने के बाद वह पट्टी निकालकर फंसी हुई नकदी लेकर फरार हो जाता था।

सहारनपुर और रुड़की में ठगी की बात कबूली

आरोपी ने स्वीकार किया कि 4 मई को सहारनपुर की खलासी लाइन स्थित एक एटीएम से इसी तरीके से 55 हजार रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा उसने रुड़की और रोशनपुरा क्षेत्र में भी एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। वहीं बरामद चरस के संबंध में उसने बताया कि वह इसे एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पशुओं को जहर देकर मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: