प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोढ़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार, 7.5 लाख की चेन झपटी

साढ़े 7 लाख की सोने की चेन झपटने का आरोप, कुख्यात कोढ़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार

समस्तीपुर में 7.50 लाख की सोने की चेन-लॉकेट झपटने के मामले में पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सरगना संतोषी यादव को गिरफ्तार किया।

साढ़े 7 लाख की सोने की चेन झपटने का आरोप कुख्यात कोढ़ा गैंग का सरगना गिरफ्तार

Notorious Koda Gang kingpin arrested over ₹7.5 lakh gold chain snatching |

बिहार: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के शारदा नगर मोहल्ला निवासी धीरेंद्र राय की पत्नी इंदू कुमारी से लगभग 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने की चेन व लॉकेट झपटने के मामले में पुलिस ने कोढ़ा गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज वार्ड 1 निवासी स्व. राम लखन यादव के 40 वर्षीय पुत्र संतोषी यादव के रूप में हुई है।

बैंक से लौटते समय हुई वारदात

बताते चलें कि 19 जून को इंदू कुमारी शहर के सिनेमा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गई थीं। बैंक से लौटने के क्रम में होली मिशन स्कूल के समीप ई-रिक्शा से उतरकर वह सड़क किनारे स्थित गोपाल रेडीमेड सेंटर की ओर जा रही थीं।

बाइक सवार बदमाशों ने झपटी चेन

इसी दौरान पहले से घात लगाए ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो उचक्कों ने उनके गले से सोने की चेन व लॉकेट झपट लिया और फरार हो गए। चेन व लॉकेट का वजन करीब पांच भरी (पचास ग्राम) बताया गया था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 7.50 लाख रुपये आंकी गई है।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच

घटना के संबंध में इंदू कुमारी के आवेदन पर रोसड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी थीं।

कोढ़ा गैंग के सरगना की गिरफ्तारी

वहीं रोसड़ा थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कोढ़ा गैंग के सरगना संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं पूर्व की घटनाओं के संबंध में पूछताछ किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ओडिशा बंद: पाठ्यपुस्तकों में 2,000 से अधिक गलतियों का आरोप, 42वें दिन भी जारी प्रदर्शन

Related to this topic: