प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वीडियो की सत्यता की जांच करने के निर्देश

आजमगढ़ में लड़की का पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ जिले से एक लड़की द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजमगढ़ में लड़की का पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस जांच में जुटी

हर्ष फाइरिंग |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमवार को एक लड़की के पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। एसपी सिटी ने सिधारी थाना प्रभारी को वीडियो को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई

पुलिस लगातार हर्ष फायरिंग पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार को हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक लड़की हाथों में पिस्टल लिए फायरिंग कर रही है।

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और वायरल वीडियो की जांच में जुट गई। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप पर एक महिला का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी सिधारी को वीडियो के सत्यता की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः भारी बारिश से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कड़ा निर्देश, प्रभावितों को तत्काल मुआवजा दिलाने के आदेश

Related to this topic: