प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

औरंगाबाद के सदर अस्पताल में स्टाफ नर्सों की तत्परता से सफल हुई चुनौतीपूर्ण डिलीवरी, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

औरंगाबाद सदर अस्पताल में एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए तीन बच्चों को जन्म दिया। मां और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। अस्पताल की स्वास्थ्य टीम और स्टाफ नर्सों की सराहना हो रही है।

औरंगाबाद के सदर अस्पताल में स्टाफ नर्सों की तत्परता से सफल हुई चुनौतीपूर्ण डिलीवरी महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Nurses' quick action ensures safe delivery of triplets in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। सदर अस्पताल में चिकित्सकीय टीम और स्टाफ नर्सों ने अपनी दक्षता का परिचय देते हुए एक महिला का सफल सामान्य प्रसव कराया। प्रसव के दौरान महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। मां और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं, जिससे अस्पताल प्रशासन और परिजनों में खुशी की लहर है।

महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया

अस्पताल प्रबंधक प्रफुल कांत निराला ने बताया कि सदर अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों के कुशल प्रयास एवं देखरेख में एक महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया गया। उक्त प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया, जिसमें दो नवजात शिशु (Male) एवं एक नवजात शिशु (Female) शामिल हैं ।

जच्चा एवं तीनों नवजात शिशुओं की स्थिति सामान्य

प्रसव के उपरांत जच्चा एवं तीनों नवजात शिशुओं की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है तथा उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इस सफल प्रसव में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य टीम, विशेषकर स्टाफ नर्सों की तत्परता, अनुभव एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला भरथौली निवासी दीपक कुमार की पत्नी है।

स्टाफ नर्सों की कर्तव्यनिष्ठा का परिजनों ने जताया आभार

स्टाफ नर्सों की मेहनत ने सदर अस्पताल के स्टाफ नर्सों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा ने बिहार में अपनी एक अमित छाप छोड़ी है। इस सामान्य प्रसव के बाद तीनों नवजात को स्वस्थ एवं सुरक्षित देखकर महिला के परिवार द्वारा पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:   सूरजपुर में 30 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बतरा बांध से बरामद हुए तीसरे युवक का भी शव

Related to this topic: