प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिचित्रपुर जंगल में मिले 5 ओरांगउटान

ओडिशा के बिचित्रपुर जंगल में मिले 5 ओरांगउटान, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

ओडिशा के बालेश्वर जिले के बिचित्रपुर जंगल में 5 ओरांगउटान मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने सभी को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा। पढ़ें पूरी खबर।

ओडिशा के बिचित्रपुर जंगल में मिले 5 ओरांगउटान वन विभाग ने किया रेस्क्यू

5 orangutans found in Bichitrapur forest |

बालेश्वर (ओडिशा)। बालेश्वर जिले के भोगराई ब्लॉक स्थित बिचित्रपुर जंगल में 5 ओरांगउटान देखे गए हैं। एक साथ 5 दुर्लभ प्रजाति के जीवों के जंगल में दिखने से स्थानीय इलाके में सनसनी फैल गई है। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जीवों को रेस्क्यू किया और उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए उन्हें पशु अस्पताल भेजा गया है।

अचानक दिखे अजीब जीव, लोगों में मचा कौतूहल

​हर दिन की तरह बिचित्रपुर जंगल के आसपास के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। तभी अचानक जंगल के भीतर कुछ अनजाने जीव दिखाई दिए, जो देखने में बिल्कुल वनमानुष जैसे लग रहे थे। पेड़ों और जंगल के बीच इनकी हरकतों को देखकर स्थानीय लोग शुरुआत में हैरान रह गए। बाद में जब चर्चा शुरू हुई कि ये ओरांगउटान हैं, तो मामला और भी दिलचस्प हो गया। खबर फैलते ही बिचित्रपुर जंगल के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​सूचना मिलने के तुरंत बाद वन विभाग के कर्मचारी बिचित्रपुर जंगल पहुंचे और जीवों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। बाद में सभी 5 जीवों को रेस्क्यू कर उनकी सेहत की जांच के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया।

जंगल में ओरांगउटान मिलने से उठे कई सवाल

​हालांकि, इस घटना का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि ये 5 जीव आखिर आए कहां से? ओरांगउटान आमतौर पर भारतीय जंगलों की प्राकृतिक प्रजाति नहीं हैं। ऐसे में बिचित्रपुर जैसे ग्रामीण इलाके के जंगल में एक साथ 5 ओरांगउटान मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या किसी ने इन्हें पाला हुआ था? क्या इन्हें कहीं बाहर से लाया गया था? या फिर इनके यहां पहुंचने की कोई और वजह है? इसके साथ ही एक और बड़ा सवाल यह है कि अगर ये वाकई ओरांगउटान हैं, तो इन्हें यहां लेकर कौन आया? इन सभी सवालों के जवाब अब वन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें: 31 मार्च से पहले ओडिशा में 27 कट्टर माओवादी मारे गए, 78 ने आत्मसमर्पण किया

Related to this topic: