प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में युवक की मौत

सुपौल में एनएच-327ए पर स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, एक भाई की मौत और दूसरा घायल

सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुपौल में एनएच-327ए पर स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर एक भाई की मौत और दूसरा घायल

घटनास्थल की जांच करती पुलिस |

सुपौल (बिहार)। भपटियाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चांदपीपर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एनएच-327ए पर स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी संतोष कुमार (35) के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान उनके बड़े भाई संजय कुमार (40) के रूप में की गई है। दोनों भाई दरभंगा में कंस्ट्रक्शन और ठेकेदारी का काम करते थे। शुक्रवार की देर रात दोनों बाइक से दरभंगा से अपने घर तुलापट्टी लौट रहे थे।

टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे को सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

स्कॉर्पियो जब्त, जांच में जुटी पुलिस

भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार दोनों भाई दरभंगा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जारी है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न मामलों में 59 लोग गिरफ्तार और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Related to this topic: