प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक बना काल

मैहर-कटनी हाईवे पर भीषण हादसा, खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत, चार घायल

मध्यप्रदेश के मैहर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से खड़ी यात्री बस हादसे का शिकार हो गई।

मैहर-कटनी हाईवे पर भीषण हादसा खड़ी यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत चार घायल

One Killed, Four Injured After Speeding Truck Rams Stationary Bus on Maihar-Katni Highway |

मध्यप्रदेश। मैहर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में बस के सामने खड़े एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।  चीख-पुकार के बीच सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 सतना से हैदराबाद जा रही थी 'संजय ट्रैवल्स' की बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय ट्रैवल्स की बस (पंजीयन संख्या: MP 13 ZR 9140) बुधवार रात को सतना से सवारी लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 11:30 बजे मैहर-कटनी मार्ग पर स्थित पोड़ी ग्राम के समीप अचानक बस का एक टायर पंचर हो गया। बस चालक ने वाहन को नियंत्रित करते हुए सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद बस का स्टाफ और चालक नीचे उतरकर पंचर टायर को बदलने की तैयारी करने लगे। 

हवा खाने नीचे उतरे थे यात्री, मौत बनकर आया ट्रक

बस रुकने और टायर बदलने में समय लगने के कारण उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकांश यात्री बस से नीचे उतर आए थे और आसपास खड़े होकर काम पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कटनी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारी-भरकम बस करीब 10 मीटर तक आगे घिसटती चली गई। दुर्भाग्यवश, एक यात्री बस के ठीक आगे खड़ा था। बस के अचानक आगे बढ़ने से वह सीधे पहिए की चपेट में आ गया और कुचले जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, आसपास खड़े चार अन्य यात्री भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतक की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले अभागे यात्री की पहचान 32 वर्षीय नत्थू यादव, पिता राम सोहावन यादव के रूप में हुई है। वह सतना जिले के लालपुर (पोस्ट- झरी) के निवासी थे और रोजगार के सिलसिले में इसी बस से हैदराबाद जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल पहुंची मदद, जांच शुरू,घटना की सूचना मिलते ही मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस बल और एम्बुलेंस को मौके रवाना किया ।

यह भी पढ़ेंः कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों को रौंदा, 6 गायों की मौत; ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

Related to this topic: