प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल में दो बाइकों की आमने-सामने...

बैतूल में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में किसान की मौत, दो युवक गंभीर घायल

बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के गोरेगांव-नादरा रोड पर शनिवार दोपहर 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बैतूल में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में किसान की मौत दो युवक गंभीर घायल

One Killed, Two Injured in Head-On Bike Collision in Betul |

बैतूल (मध्यप्रदेश)। बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के गोरेगांव-नादरा रोड पर शनिवार दोपहर 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।

खाद लेने बाइक से जा रहे थे भैंसदेही

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भादूगांव निवासी सुरेश पांसे (45 वर्ष), पिता शंकर पांसे अपने गांव से भैंसदेही यूरिया डीएपी खाद लेने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गोरेगांव निवासी नादरा की ओर जा रहे राहुल पाल (22 वर्ष), पिता रामकिशोर पाल एवं कार्तिक तंडीलकर (22 वर्ष), पिता राजेश तंडीलकर की मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

भीषण हादसे में एक की मौके पर हुई मौत

हादसा इतना भीषण था कि सुरेश पांसे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राहुल पाल और कार्तिक तंडीलकर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन से तत्काल जिला चिकित्सालय बैतूल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: तेरहवीं के दिन घर पहुंची एक और मौत की खबर, बावली में मिला लापता युवक का शव

Related to this topic: