प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुकांत मजुमदार ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज

वोटर लिस्ट में सिर्फ भारतीयों को जगह, घुसपैठियों का कटेगा नाम: सुकांत मजुमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि वोटर लिस्ट में उन्हीं का नाम शामिल किया जाएगा जो भारतीय हैं। जो भारतीय नहीं हैं, उनका नाम किसी भी हाल में वोटर लिंस्ट में नहीं जुड़ेगा।

वोटर लिस्ट में सिर्फ भारतीयों को जगह घुसपैठियों का कटेगा नाम सुकांत मजुमदार

फाइल फोटो |

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि वोटर लिस्ट में उन्हीं का नाम शामिल किया जाएगा जो भारतीय हैं। जो भारतीय नहीं हैं, उनका नाम किसी भी हाल में वोटर लिंस्ट में नहीं जुड़ेगा। उनका इशारा बांग्लादेशी मुस्लिमों की ओर था।

एसआईआर में हटाया गया है फर्जी वोटरों का नाम

उन्होंने कहा कि एसआईआर में फर्जी वोटरों का नाम हटाया गया है। जिन विचाराधीन वोटरों का नाम सप्लीमेंटरी लिस्ट से हट गया है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वे अपीलेट ट्रिब्यूनल में आवेदन करेंगे। ट्रिब्यूनल विचार करेगा कि वे वोटर हो सकते है या नहीं।

ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने कहा कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं। उनका वोट बैंक खत्म हुआ है। उन्होंने टीएससी और उनकी सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे इसी वोट बैंक की वजह से सत्ता में आती रही हैं और अब इस बार विधानसभा चुनाव में वह सत्ता से बाहर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dilip-ghosh-slams-mamata-raises-infiltration-and-law-order-concerns/155401

भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को बताया हिंदू विरोधी, घुसपैठ पर उठाए सवाल

Related to this topic: