कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और...
नंदीग्राम में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक आमने-सामने |
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और टीएससी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनावी सभा की। नंदीग्राम के मौजूदा विधायक व इस बार फिर से बने भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा कुल 294 सीटों में से 177 से भी अधिक सीटों पर जीतेगी।
दूसरी तरफ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा को नहीं हार सका तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के करीबी भाजपा नेता पवित्रकर को अपनी पार्टी में शामिल कर और नंदीग्राम से भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार बना जोरआजमाइश को दिलचस्प बना दिया है। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम क्षेत्र के तहत रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा की और उसमें कहा कि इस बार वे अपने पुराने क्षेत्र नंदीग्राम से चुनाव लड़ ही रहे हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ही चुनाव क्षेत्र भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे है। पिछली चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम पराजित हुई और इस बार भवानीपुर से भी पराचित होगी। इस बार वे और उनकी पार्टी सत्ता में नहीं रहेगी।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि वे इस बार अपने क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओ को ही टीएमसी को करारा जबाव देना है। इस बार का चुनाव केवल पश्चिम बंगाल के लिए ही नहीं, देश के लिए महत्वपूर्ण है।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठककर उनसे चुनावी रणनीति पर चर्चा की और उसके बाद विरुलिया में पार्टी की सभा में हिस्सा लिया।
उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर एक साध निशाना साधा और कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की मदद से पश्चिम बंगाल पर जबरन कब्जा करना चाहती है। बड़ी संख्या में वैध वोटरों का नाम काटा गया। विचाराधीन वोटरों के नामों को भी काटने की साजिश की जा रही है। वोट के अधिकार छीने जा रहे हैं। यहां के लोगों बांग्लादेशी घुसपैठी बता कर अपमान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में पश्चिम बंगाल भाजपा को अच्छा सबक सिखाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से इस राज्य की उपेक्षा और हकमारी का जिक्र करने के साथ साथ राज्य सरकार की ओर से उन्होंने कहा कि वे और यहां की जनता भाजपा को नहीं रहा सकी तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-approves-modified-udan-28840-crore-for-10-years/151693