भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तर्ज पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज है।
कोलकाता। भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तर्ज पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में पश्चिम बगाल में महा जंगल राज होने की बात कही थी। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस राज्य में 2026 में होने वाले विधानसभा में ममता सरकार को हटाना जरूरी है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि काफी संघर्ष करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2021 में सत्ता में आई। इस राज्य के लोगों ने उनसे जो अपेक्षा की थी, उन्होंने पूरा नहीं किया। अब उन्हें हटाना जरूरी है। उन्होंने कोलकाता में भाजपा के कार्यक्रम में अपने को तीसरे प्रकार का कार्यकर्ता बताकर पार्टी नेताओं को विकट स्थिति में डाल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में तीन प्रकार के नेता-कार्यकर्ता है। जो दूसरी पार्टी से आकर भाजपा में शामिल हैं वे तीसरे प्रकार के भाजपा नेता-कार्यकर्ता हैं।
इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्ट ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी पार्टी में सम्मानित नेता है। वे नए नहीं, पुराने नेता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शुभेंदु अधिकारी को अब कभी यह नही कहना चाहिए। गौरतलब हो कि शुभेंदु पहले टीएमसी में थे और वे उस समय भाजपा में शामिल हुए थे जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे अधिक करीबी मुकुल राय उनका साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/massive-reaction-to-the-murder-of-a-west-bengal-labourer-in-odisha/102510
ओडिशा में पश्चिम बंगाल के मजदूर की हत्या की घटना पर भारी प्रतिक्रिया