प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

परिवार के लिए 1 करोड़ की मांग

8 साल की मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा: आरोपी को फांसी की मांग

नरसिंहपुर जिले में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी देने की मांग की गई है।

8 साल की मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा आरोपी को फांसी की मांग

Outrage Over Assault on 8-Year-Old Girl; Public Demands Death Penalty for Accused |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को न्यायालय के माध्यम से फांसी की सजा व मृतका के परिजन को सरकारी नौकरी समेत आर्थिक मदद दिलाने की मांग की गई है। इस संबंध में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या

जानकारी अनुसार ज्ञापन में कहा गया है कि 5 अगस्त को एक 8 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस गंभीर एवं जघन्य अपराध के मामले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की तत्परता व गंभीरता से की गई कार्रवाई की समाज ने सराहना की। साथ ही मांग की है कि मामले की विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आंगे बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय से कठोरतम दंड, जिसमें कानून के प्रावधानों के अनुरूप मृत्युदंड भी शामिल है, दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं।

मृतका के परिवार के लिए 1 करोड़ की मांग

ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से यह भी मांग की गई। कि मृतका के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि इस असहनीय दुख की घड़ी में परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिल सके। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की है कि वे इस गंभीर मामले में शासन एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय और उचित सहायता दिलाने के लिए आवश्यक पहल करें।

आरोपी को कड़ी सजा की मांग

आपको बता दें, कि नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में यह घटना विगत 5 अगस्त को घटित हुई थी । जहां पर एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया था ओर जंगल में दुष्कर्म कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ घंटो में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की थी जिसके बाद से ही लोगों के द्वारा आरोपी को कड़ी सजा की मांग कि जा रही है । आज मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देते हुए आरोपी को सजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग रखी । 

यह भी पढ़ेंः ससुराल में मातम के बीच फिर पसरा सन्नाटा! एकादशा कार्यक्रम में पहुंचे दामाद ने उठाया खौफनाक कदम

Related to this topic: