प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को मिली बम...

चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी बढ़ाई गई सुरक्षा

Panic in Chandigarh as 30 Schools Receive Bomb Threat via Email |

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे शहर के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर डाल दिया गया।

निजी और सरकारी दोनों स्कूल निशाने पर

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, यह धमकी भरे ईमेल 22 निजी और 8 सरकारी स्कूलों को भेजे गए थे। जानकारी मिलते ही पुलिस की एंटी-सैबोटेज टीमें, बम निरोधक दस्ता (BDS) और स्थानीय पुलिस की टुकड़ियाँ तुरंत हरकत में आईं। साथ ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पीसीआर की टीमों को भी मौके पर रवाना किया गया ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सभी 30 स्कूलों के परिसरों की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि घंटों चली इस गहन जांच और चेकिंग के बाद किसी भी स्कूल से कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने साफ किया कि यह सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश थी।

कल से स्कूलों में तैनात रहेगी पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर कल यानी 29 जनवरी से सभी स्कूलों के आसपास नियमित रूप से पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य किसी भी अनहोनी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि छात्र सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस मामले को लेकर सेक्टर 17 थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब उन ईमेल एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है जिनसे ये धमकियाँ भेजी गई थीं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/nia-raids-9-locations-in-kerala-over-pfis-jihadi-conspiracy-and-mission-2047/130954

PFI जिहादी केस में NIA ने केरल में 9 जगहों पर मारे छापे

Related to this topic: