प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

पंकज चौधरी चुने गए उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष

पंकज चौधरी चुने गए उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने की नाम की घोषणा

UP BJP President  : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए. सर्वसहम्मति से पंकज चौधरी के नाम पर सहम्मति बनी.

पंकज चौधरी चुने गए उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पीयूष गोयल ने की नाम की घोषणा

पंकज चौधरी चुने गए उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने की नाम की घोषणा |

UP BJP President  : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए. सर्वसहम्मति से पंकज चौधरी के नाम पर सहम्मति बनी. पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की. इस दौरान सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे. 

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि

जन्म : 20 नवंबर 1964, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। शिक्षा : गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) किया। पारिवारिक पृष्ठभूमि : माता, उज्ज्वला चौधरी, पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. इससे उन्हें शुरुआती राजनीतिक माहौल मिला. 

1991–1999: लोकसभा में शुरुआती सफलता

1991: पहली बार 10वीं लोकसभा के लिए महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) से सांसद चुने गए। 1996 : फिर से 11वीं लोकसभा के लिए जीते, लगातार दूसरे कार्यकाल की उपलब्धि। 1998 : मध्यावधि चुनाव में 12वीं लोकसभा के लिए भी जीत हासिल की। 1999 : इस बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और वे संसद में नहीं लौट पाए। 

2004–2009: वापसी और फिर से हार

2004: बीजेपी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया और वे फिर सांसद चुने गए, अब चौथा कार्यकाल। 2009 : लोकसभा चुनाव में हार गए और वे सांसद नहीं बने। 2014 : पंकज चौधरी ने फिर से लोकसभा चुनाव जीत कर 16वीं लोकसभा में प्रवेश किया। 2019 : उन्होंने 17वीं लोकसभा के लिए भी जीत दर्ज की। 7 जुलाई 2021 : मोदी सरकार के Second Modi Ministry (Modi 2.0) में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS for Finance) के रूप में शपथ ली। 2024 : उन्होंने 18वीं लोकसभा के लिए भी जीत दर्ज की. यह सातवां कार्यकाल है। इसके बाद फिर से वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) बने।

 

पार्षद से सांसद तक यात्रा :

1989 में स्थानीय पार्षद बनने से शुरू होकर वे राष्ट्रीय राजनीति में केंद्रीय मंत्री तक पहुँचे, यह लंबे संघर्ष और निरंतर सफलता की कहानी है। 

कई बार लोकसभा सदस्य :

पंकज चौधरी 1991, 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 में सांसद चुने गए,  कुल 7 बार। केंद्रीय मंत्री : मोदी सरकार में राज्य मंत्री (MoS, Finance) के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पार्टी में संगठनात्मक भूमिका :

बीजेपी के कार्यसमिति सदस्य और सांसद के रूप में कई संसदीय समितियों में भी भूमिका निभाई है। 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/union-cabinet-approves-100percentage-fdi-in-insurance-sector/101110

 

Related to this topic: