प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पसाह नदी का कहर, कई गांव जलमग्न

नेपाल की भारी बारिश से पसाह नदी उफान पर, मोतिहारी में बांध टूटा

मोतिहारी में पसाह नदी का जलस्तर बढ़ने और बांध टूटने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जबकि खेतों और सड़क को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

नेपाल की भारी बारिश से पसाह नदी उफान पर मोतिहारी में बांध टूटा

Pasha River Swells After Heavy Rains in Nepal, Embankment Breaches in Motihari |

मोतिहारी (बिहार)। के मोतिहारी में पसाह नदी का कहर देखने को मिल रहा है। नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद पसाह नदी उफान पर है। नेपाल से निकलकर आदापुर और छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली पसाह नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के तेज बहाव के कारण कई जगहों पर बांध टूटने से आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

भवानीपुर गांव के समीप पसाह नदी का बांध टूटा

इसी बीच छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप पसाह नदी का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद नदी का पानी तेज रफ्तार से आसपास के गांवों में फैल रहा है। भवानीपुर, पुरैनिया, बथुवहियां, बेलहिया और गम्हरिया समेत कई गांवों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

फसलों के बर्बाद होने की आशंका

वहीं, पुरैनिया और बहादुरपुर गांव के सरेह में पानी भरने से खेतों में लगी फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। फसलों के बर्बाद होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पानी का दबाव बढ़ने के कारण पुरैनिया गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव का आवागमन प्रभावित हो गया है।

प्रशासन की ओर से पर्याप्त मदद नहीं

ग्रामीणों का आरोप है, कि बांध टूटने और गांव में पानी घुसने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से पर्याप्त मदद नहीं पहुंचाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सुध लेने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

बाथ से पुरैनिया जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त

बांध टूटने के बाद बाथ से पुरैनिया जाने वाली सड़क करीब 50 फीट तक क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव जारी है, जिससे इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के किनारे लगातार कटाव हो रहा है।

खेतों और घरों की सुरक्षा का भी संकट

ऐसे में ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ-साथ खेतों और घरों की सुरक्षा का भी संकट खड़ा हो गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करता है।

यह भी पढ़ेंः 12 ज्योतिर्लिंगों का धार्मिक महत्व, जानिए किस ज्योतिर्लिंग से जुड़ा है कौन-सा स्तोत्र

Related to this topic: