पटना के बख्तियारपुर में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान सात बच्चियां डूब गईं, जिनमें से दो के शव बरामद हुए, तीन को बचा लिया गया और दो की तलाश में एसडीआरएफ व गोताखोर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।
Patna Ganga Tragedy: Two Girls Dead, Two Missing After Seven Drown During Bathing |
पटना (बिहार)। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रानी सराय गांव की सात बच्चियां गंगा स्नान करने के दौरान डूब गईं। हादसे में दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन बच्चियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, दो बच्चियां अभी भी लापता हैं।
बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। एसडीआरएफ के छह जवान और दो गोताखोर लापता बच्चियों की तलाश में जुटे हैं।
सातों बच्चियां गंगा स्नान के लिए गई थीं
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे सातों बच्चियां गंगा स्नान के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी बच्चियां भी गहरे पानी में चली गईं और तेज धारा की चपेट में आ गईं।
तत्काल बचाव अभियान शुरू
स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बच्चियों की ओर बांस फेंका, जिसे पकड़कर तीन बच्चियां बाहर निकल आईं। फिलहाल दो लापता बच्चियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: कटिहार में दर्दनाक हादसा: कमला नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, 4 को बचाया गया