प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को हटाए...

प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को हटाए जाने पर चुनाव आयोग के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा एक झटके में बीडीओ, ओसी,आईसी स्तर के 267 अधिकारियों को हटाए जाने पर घोर नाराजगी जताई है...

प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को हटाए जाने पर चुनाव आयोग के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका

प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को हटाए जाने पर चुनाव आयोग के खिलाफ कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग द्वारा एक झटके में बीडीओ, ओसी,आईसी स्तर के 267 अधिकारियों को हटाए जाने पर घोर नाराजगी जताई है। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजय पाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 
टीएमसी मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अधिकार को छीना जा रहा है। राज्य को जानकारी दिए बिना सरकारी अधिकारियों का एकाएक तबादला किया जा रहा है। राज्य सरकार का कामकाज प्रभावित होने लगा है। 

चुनाव आयोग द्वारा राज्य के ब्लाक और थाने स्तर के अधिकारियों को हटाने के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। इसके पहले भी इसी मुद्दे को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। जानकारों के मुताबिक, इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/neha-panchal-tops-up-pcs-6-girls-in-top-10/152934

Related to this topic: