प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बरेली में युवक को सांप ने काटा

घर की सफाई के दौरान सांप के काटने की घटना, जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में घर की सफाई के दौरान सांप के काटने से घायल एक युवक ने समझदारी दिखाते हुए काटने वाले सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।

घर की सफाई के दौरान सांप के काटने की घटना जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक

सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। त्यौहारों के मौसम की तैयारियों के बीच सीबीगंज क्षेत्र के खड़ौआ गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव निवासी 26 वर्षीय युवक पवन, जो कि एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं, घर में साफ-सफाई और टाइल-पत्थर लगवाने के दौरान कूड़ा-कचरा हटा रहे थे।

डिब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंचे

कूड़ा उठाते समय दाहिने हाथ की उंगली में दर्द महसूस हुआ। जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो कूड़े के ढेर में सांप छिपा हुआ था। घटना के तुरंत बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से पवन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हैरान करने वाली बात यह रही कि पवन ने काटने वाले सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर लिया और उसे साथ ही अस्पताल ले आए।

डॉक्टरों से पूछी प्रजाति

अस्पताल पहुंचते ही युवक ने डॉक्टरों को डिब्बे में बंद सांप दिखाया और पूछा कि "यह सांप जहरीला है या नहीं?" डिब्बे में जिंदा सांप देखकर अस्पताल के डॉक्टर और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

मरीज की हालत खतरे से बाहर

चिकित्सकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन का तुरंत उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आम के पेड़ से लटका मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव

Related to this topic: