सोनभद्र जिले में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चहलवा के पास बुधवार तड़के एक पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया।
सोनभद्र: सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत चहलवा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक पिकअप वाहन की टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकराई पिकअप
सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह के अनुसार, पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मधुपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दुद्धी क्षेत्र के कटौली निवासी सद्दाम (32) और रविन्द्र (27) के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी काशी की अनूठी विरासत और आधुनिक उत्पादों की झलक