प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के विजन से...

प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान...

प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी के विजन से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर |

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों, किसान कल्याण वर्ष के कार्यक्रमों और प्रदेश की प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

पीएम के मार्गनिर्देशन में मप्र आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों, कृषि से जुड़े नवाचारों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

किसान, गरीब व युवाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप किसान, महिला, गरीब और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इन योजनाओं और पहलों का उद्देश्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देना है। 

पीएम ने की विकास कार्यों की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहयोग देगी।

विकास की रफ्तार तेज होगी

सीएम मोहन यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मार्गदर्शन से आने वाले समय में मध्यप्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा किसानों, युवाओं और महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-says-israel-will-not-use-nuclear-bomb-on-iran/149745
 

Related to this topic: