प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीलीभीत तिहरा हत्याकांड

पीलीभीत तिहरे हत्याकांड में तीनों का अंतिम संस्कार, 8 आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत के अमरिया में तिहरे हत्याकांड के बाद तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

पीलीभीत तिहरे हत्याकांड में तीनों का अंतिम संस्कार 8 आरोपी गिरफ्तार

Pilibhit Triple Murder: Last Rites Held, Eight Accused Arrested |

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। अमरिया कस्बे में तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों का भारी आक्रोश पुलिस के कड़ी कार्यवाही के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। परिजनों ने तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान परिजनों समेत लोगों की आँखें आंसुओं और आक्रोश में डूबी दिखाई दी। रामलीला कमेटी विवाद में की गई अंधाधुंध फायरिंग में जान गंवाने वाले दोनों सगे कारोबारी भाइयों अंकित और मोहित गुप्ता का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा घेरे के बीच कर दिया गया। मृतक कुनाल श्रीवास्तव का भी अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में भाइयों को दी अंतिम विदाई

मृतकों के अंतिम यात्रा में सैकड़ों की तादाद में व्यापारी, ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए शव यात्रा के ठीक पीछे पुलिस की गाड़ियां और हथियारबंद जवान मार्च करते भी नजर आए। श्मशान घाट पर मृतकों के बड़े भाई रोहित ने कांपते हाथों और नम आंखों से दोनों भाइयों को मुखाग्नि दी। दो चिताओं को एक साथ जलता देख वहां मौजूद हर आंख छलक पड़ी। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी मौके पर पहुंचीं और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

रामलीला कमेटी के विवाद में चलीं गोलियां

दरअसल रामलीला कमेटी के आय-व्यय विवाद में यह खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें तीन लोगों की जान गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए है। आरोपी कौशल गुप्ता ने अपने गुर्गों के साथ दोनों भाइयों को ललकारते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस हमले में अंकित और मोहित लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं, वहां से गुजर रहा कुणाल श्रीवास्तव भी इस खूनी खेल की जद में आ गया और उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई। मामले में मुख्य आरोपी समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद डीएम आलोक कुमार ने आरोपी संतोष की राइफल का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए पीलीभीत समेत तीन जिलों की पुलिस फोर्स तैनात है और पुलिस के अधिकारी खुद कैंप कर हालात पर नजर रखे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:   गोंडा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुराचार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: