प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पिंडवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पिंडवाड़ा में 45.290 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

पिंडवाड़ा में पुलिस और DST टीम की बड़ी कार्रवाई। नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार से 45 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार।

पिंडवाड़ा में 45290 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त एक तस्कर गिरफ्तार

Pindwara Police Seize 45 Kg Doda Post, One Arrested |

पिंडवाड़ा (राजस्थान)। पिंडवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वेन्यू कार नंबर RJ 05 CC 0585 को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

नाकाबंदी देखकर कार चालक ने बढ़ाई रफ्तार

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को लाडूसिंह जानी मय जाब्ता एवं डीएसटी टीम द्वारा जानापुरा चौराहा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नाकाबंदी स्थल पर एक हुंडई वेन्यू कार तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार नहीं रोकी और तेज गति से सिरोही की तरफ भागने लगा।

पीछा करने पर कार छोड़कर भागने का प्रयास

पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतारकर गांव की तरफ ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान कार का पिछला टायर रोड डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद चालक ने वाहन को खेतों की ओर भगाया और कुछ दूरी पर कार रोककर उसमें सवार एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया।

32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुलिस ने मौके से सुरेशकुमार पुत्र हेमाराम, जाति विश्नोई (कडवासर), उम्र 32 वर्ष, निवासी बारुडी पुलिस थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 45 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: रिंग रोड पर पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल, साथी गिरफ्तार

Related to this topic: